देवास में बीएड छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत:छात्रवृत्ति अटकी, डेटा अपलोड न होने से पढ़ाई में आ रही दिक्कत

देवास में शासकीय शिक्षा महाविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर छात्रवृत्ति संबंधी गंभीर समस्या की शिकायत दर्ज कराई। छात्रों ने बताया कि उनकी छात्रवृत्ति का डेटा अभी तक एमपीटास (MPTAAS) पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है, जिसके कारण छात्रवृत्ति प्रक्रिया लंबित है। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्होंने छात्रवृत्ति के भरोसे ही बीएड में प्रवेश लिया था और अब पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन उन्हें अभी तक छात्रवृत्ति की राशि प्राप्त नहीं हुई है। छात्रों ने इस संबंध में दो बार ज्ञापन भी सौंपे हैं। इसके बावजूद, उनका डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। विद्यार्थियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत होने के बावजूद यदि छात्रवृत्ति नहीं मिली, तो उनके लिए आगे की पढ़ाई जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश दिए जाएं ताकि उनका डेटा शीघ्र अपलोड हो सके और उन्हें समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *