देवास में भगवान के दर्शन से नए साल की शुरूआत:माता टेकरी पर 25 हजार से अधिक लोगों ने किए दर्शन

देवास में नववर्ष 2026 के पहले दिन शहरवासियों ने नई उम्मीदों और आस्था के साथ देवालयों में भगवान के दर्शन कर वर्ष की शुरुआत की। गुरुवार सुबह से ही शहर और आसपास के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। नए वर्ष का स्वागत भगवान के दर्शन से नववर्ष का स्वागत हर कोई अपने-अपने तरीके से करता है, लेकिन देवास में बड़ी संख्या में लोगों ने नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने पूरे वर्ष सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति की कामना की। नववर्ष के पहले दिन लोगों ने शहर सहित आसपास के मंदिरों का रुख किया। गुरुवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। माता टेकरी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन शहर की प्रसिद्ध माता टेकरी, बिलावली महाकाल मंदिर, बांगर स्थित दत्त मंदिर, नागदा गणेश मंदिर, खेड़ापति मारुति मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं। नववर्ष के पहले दिन माता टेकरी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने माता चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन किए। सीढ़ी मार्ग और रपट मार्ग पर अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। 25 हजार से अधिक दर्शन बड़ी माता मंदिर के पुजारी शुभांशु के अनुसार, आज करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए माता टेकरी पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *