देवास में सड़क हादसे में युवक की मौत:जबलपुर का रहने वाला था मृतक, बेकरी पर करता था काम

देवास के एबी रोड स्थित संस्कार अस्पताल के सामने सोमवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल हादसा कैसे हुआ इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के अनुसार दीपेश (30) जबलपुर का रहने वाला है। जो बस स्टैंड के पास एक बेकरी पर पिछले आठ वर्ष से काम कर रहा था। आज तड़के किसी कार्य से एबी रोड से गुजर रहा था तभी वह दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक को सिर सहित अन्य जगह चोट लगी थी। मृतक परिजन जबलपुर से आएंगे, उसके बाद ही मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक की पत्नी और एक छोटी बच्ची भी है। हादसा कैसे हुआ फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *