देवास जिले के नांदला गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण खेतों में भीषण आग लग गई। इस घटना में करीब 20 बीघा फसल जलकर खाक हो गई, जिससे 6 किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, खेतों से गुजर रही विद्युत वितरण कंपनी की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैली और उस पर काबू पाने में काफी समय लगा। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक किसानों की बड़ी मात्रा में खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह और अधिक फैल सकती थी, जिससे आसपास के कई अन्य किसानों के खेत भी इसकी चपेट में आ जाते। सूचना मिलने पर डायल 112 के पायलट राहुल जलोदिया और सैनिक धर्मेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय पटवारी मुकेश यादव ने बताया कि करीब 6 किसानों का 20 बीघा का गेहूं आग लगने से जला है में मौके पर गया था। किसानों को फसल का मुआवजा मिले उसके लिए पूरे प्रयास किए जायेंगे। साथ ही पीड़ित किसानो को बीमा कम्पनी से मुवावजा भी दिलवाया जाएगा।


