देवेंद्रनगर पुलिस ने जुए के एक फड़ पर दबिश देकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार, 4 मार्च को कस्बा देवेंद्रनगर स्थित श्रीजी रेस्टोरेंट के एक कमरे में की गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹1.19 लाख से अधिक का सामान जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी देवेंद्रनगर, उपनिरीक्षक संतोष सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि श्रीजी रेस्टोरेंट के एक कमरे में जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर, एसपी निवेदिता नायडू, एएसपी वंदना चौहान और एसडीओपी एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में दबिश दी और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके पास से ₹19,500 नकद, 7 मोबाइल फोन और 1 पावरबैंक जब्त किया गया। जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹1,19,500 है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वार्ड क्रमांक 3, 10, 11 और 12 के संतोष गुप्ता, शेष अग्रवाल, सोबित जैन, राहिल जैन, मो. फाजुल, पुष्पेंद्र उर्फ बंटी जैन और कल्लू उर्फ नितिन जैन शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, सउनि सज्जन प्रसाद प्रजापति, प्रधान आरक्षक धीरेंद्र सिंह, शंकर सिंह बुंदेला, लक्ष्मी नारायण यादव, सत्येंद्र बागरी, आनंद बागरी और आरक्षक बृजेंद्र, अंकित, रोहित, दिनेश, अमित एवं पुष्पेंद्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


