देशनोक में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए:प्रशिक्षु IAS ने दिखाई सख्ती तो सरकारी जमीन से हट गए कब्जे

देशनोक नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी तथा प्रशिक्षु आईएएस अवुला साईं कृष्णा के नेतृत्व में बुधवार को देशनोक के मुख्य बाजार स्थित मोहता धर्मशाला की दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। देशनोक में मंदिर के आसपास के क्षेत्र में कब्जों के कारण मार्ग संकड़ा हो गया था। नगर पालिका को अर्से से लोग शिकायत कर रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।
अधिशासी अधिकारी के रूप में यहां पदस्थापित प्रशिक्षु आईएएस साईं कृष्णा ने बताया कि धर्मशाला के आगे की ओर बनी दुकानों के आगे दुकानदारों द्वारा चौकियां, रैंप और टेंट आदि बनाकर अतिक्रमण किया हुआ था। इससे यातयात और आवागमन में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए बुधवार को अभियान चलाकर यह कब्जे हटाए गए। इस दौरान देशनोक पुलिस के जाब्ते और नगर पालिका के कार्मिकों का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश पर देशनोक कस्बे में भी अतिक्रमण हटाये जा रहे हैं। यह अभियान आगे जारी रहेगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा भी मौजूद रहे। कस्बे के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने अतिक्रमण किए हुए हैं। मंदिर के आसपास भी काफी बड़ी संख्या में दुकानों के आगे रेंप, शटर इत्यादि है। कुछ दुकानदारों ने तो अनी दुकान के साइज से ज्यादा कब्जा किया हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *