देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के बीच तीन और पटना–चर्लपल्ली के बीच सात स्पेशल ट्रेन

होली त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल इस बार देशभर में 1410 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से भी 15 स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के मुताबिक होली के समय तिरुपति और रक्सौल के बीच ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए रेलवे ने इस रूट पर 3 होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। तिरुपति से ट्रेन नंबर 07051, 21 और 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को चलेगी। वहीं रक्सौल से ट्रेन नंबर 07052, 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी। 22 कोच, हर तरह के यात्रियों के लिए सुविधा इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 कोच होंगे। इसमें एसी थ्री टियर, एसी टू टियर, स्लीपर, जनरल और एसएलआर कोच शामिल रहेंगे, ताकि अलग-अलग वर्ग के यात्री आसानी से सफर कर सकें। छत्तीसगढ़ के बड़े स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन यह ट्रेन तिरुपति से चलकर रास्ते में गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और झारसुगुड़ा से होकर जाएगी। इससे इन इलाकों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। पटना–चर्लपल्ली के लिए 7 होली स्पेशल ट्रेन पटना और चर्लपल्ली के बीच भी होली के दौरान खास ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस रूट पर कुल 7 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पटना से ट्रेन नंबर 03253, 9 से 30 मार्च 2026 तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं चर्लपल्ली से अलग-अलग तारीखों में ट्रेन नंबर 03254 और 03255 चलाई जाएगी। पटना–चर्लपल्ली ट्रेन पूरी तरह रिजर्व रेलवे ने साफ किया है कि पटना–चर्लपल्ली होली स्पेशल ट्रेन पूरी तरह रिजर्व रहेगी। इसमें सिर्फ कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही सफर करने की अनुमति होगी। ट्रेन में भी 22 कोच रहेंगे। यात्रियों को मिलेगी भीड़ से राहत रेलवे का कहना है कि होली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। स्पेशल ट्रेनें चलने से यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी और लोग बिना परेशानी त्योहार पर अपने घर पहुंच सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *