देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव:रायपुर में 3 हजार ट्रेडर्स को मिली ट्रेनिंग; छत्तीसगढ़ को प्रोटीन हब बनाने का लक्ष्य

राजधानी रायपुर में पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कॉन्क्लेव के पहले दिन करीब 3000 पोल्ट्री ट्रेडर्स ने हिस्सा लिया। इस दौरान ट्रेडर्स को आधुनिक तरीके से पोल्ट्री व्यवसाय को विकसित करने की ट्रेनिंग दी गई। रायपुर के होटल ओमाया गार्डन में आईबी ग्रुप द्वारा आयोजित इस आयोजन के दूसरे दिन, देशभर से आये पोल्ट्री किसान शामिल होंगे। जिन्हें भी आधुनिक पोल्ट्री द्वारा देश में प्रोटीन पोषण उपलब्ध कराने की जानकारी दी जाएगी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने कहा कि उनका समूह 2035 तक छत्तीसगढ़ को प्रोटीन हब बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आईबी ग्रुप ने अब तक लाखों लोगों को पोल्ट्री व्यवसाय से जोड़ा है। गांव-गांव में होगा पोल्ट्री फार्म विकसित अली ने कहा कि देश में चिकन प्रोटीन के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है। केंद्र और राज्य सरकार सभी उद्योगों को सहयोग कर रही है। हर 1500 लोगों पर एक चिकन प्रोटीन शॉप खोले जाने का लक्ष्य है। बता दें कि वर्तमान में 300 लोगों की टीम गांव-गांव में पोल्ट्री फार्म विकसित करने और चिकन प्रोटीन शॉप बढ़ाने का काम कर रही है। लोगों को मिलेगा रोजगार समूह ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए पोल्ट्री में सब्सिडी भी दे रहा है। इससे गांवों में रहकर ही लोगों को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। यूरोप और अमेरिका की तरह भारत में भी प्रोटीन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आम जनता को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *