देश की एकता और अखंडता को तोड़ा नहीं जा सकता

लुधियाना| पंजाब यूथ कांग्रेस के जनरल सचिव एडवोकेट राहुल पुहाल द्वारा अपने यूथ साथियों के साथ मिलकर लुधियाना के एडीसी रोहित गुप्ता के माध्यम से राज्यपाल पंजाब को मांग पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि कट्टरपंथी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करना चाहती है और आए दिन भड़काऊ भाषण देकर या फिर देश के संविधान के खिलाफ, संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर देश में दंगे भड़काने की कोशिश की जा रही है। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा देश का संविधान रचा गया था। राहुल पुहाल ने कहा कि पंजाब सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हो रही है। कानून व्यवस्था चरमराई है। उन्होंने फिलौर में हुई घटना की सख्त शब्दों में निंदा की। कहा कि इस घटना की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज द्वारा करने व कट्टर पंथी ताकत के लोकल लिंक पता करके दोषियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करके दोषियों को जेल में बंद किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *