पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने नॉर्थ और नॉर्थ-वेस्ट राज्यों में 21 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिया है। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और झारखंड शामिल हैं। बडे़ एयरपोर्ट्स में श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI ने अस्थायी रूप से बंद 11 एयरपोर्ट के नाम दिए हैं, 7 के नाम सामने नहीं है। एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी एयरलाइंस ने करीब 200 फ्लाइट्स को कैंसिल किया है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। यहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़ी 4 जरूरी इन्फॉर्मेशन… आज के अन्य बड़े अपडेट्स ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…. पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद भारत में उठाए जा रहे हर कदम की अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…


