डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के शहरी प्रधान विनोद भगत ने कहा कि प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में (डीपीआई) 2027 में अपना परचम लहराएगी। पार्टी के समूह कार्यकर्ता रविवार की देर रात डैम गंज बाजार में नौजवान कार्यकर्ताओं की अगवाई में शहरी प्रधान विनोद भगत का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान विनोद भगत ने कहा कि 2027 के विधानसभा उपचुनाव मे डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया को एकजुट होकर पूर्ण बहुमत से विजई बनाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर सोनू, राहुल, पासी, भट्टी, राजन, मनी आदि मौजूद थे।