देश में तेजी से बढ़ती आबादी को नहीं रोका तो भविष्य में परिणाम सही नहीं होंगे : दिनेश तलवार

भास्कर न्यूज | अमृतसर देश में बढ़ती जनसंख्या को लेकर कई बार कानून बनाने के लिए मांग तो उठती है मगर कुछ ही दिन में गायब हो जाती है। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ का तलवार दंपति 32 साल से पैदल उल्टी चाल चलकर देशभर में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैला रहा है। वह अब तक 400 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं। दंपति वैसे तो हर साल जलियांवाला बाग में पहुंच कर यह पदयात्रा करता है। इस बार भी सोमवार को तलवार दोनों बच्चों के साथ पहुंचे और इस यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बेटा यश तलवार, सिमरन तलवार साथ थे। तलवार परिवार मांग कर रहा है कि सरकार 2 बच्चे ही पैदा करने का कानून बनाए, ताकि देश में बढ़ रही जनसंख्या को रोका जा सके। दिनेश तलवार का कहना है कि वह देशभर में हम दो हमारे दो के सिद्धांत को वास्तविक रूप से लागू कराना चाहते हैं, इसके लिए सर्वप्रथम उन्होंने ही इस नियम को अपने ऊपर लागू किया है। वह कहते हैंं कि उल्टा चलकर देश को सीधा समझाना चाहते हैं क्योंकि जिस तेजी से जनसंख्या बढ़ती जा रही है, उससे भारत विश्व में जनसंख्या के मामले में नंबर वन पर आ गया है। देश में तेजी से बढ़ती आबादी को नहीं रोका गया तो भविष्य में परिणाम सही नहीं होंगे। जल्द से जल्द सरकार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के 400 से ज्यादा शहरों में उल्टी पदयात्रा कर चुके हैं। जब दिनेश पैदल उल्टी चाल चलते हुए लोगों को जागरूक करते हैं, तब उनकी पत्नी दिशा तलवार सीधी चाल चलते हुए उनको दिशा बताती हैं, जिससे कि वह सही दिशा में जाते हुए लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक कर सके। दिशा तलवार बताती हैं कि 1992 में शुरू किया उल्टी पैदल चाल का सफर लगातार जारी है। वह 32 साल से देश के प्रधानमंत्री को भी मिलने का समय मांग रहे हैं, आज तक किसी भी पीएम ने समय नहीं दिया है। अब तक करीब डेढ़ लाख पत्र भी लिख चुके हैं। जनसंख्या नियंत्रण का विषय किसी जाति धर्म से संबंधित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक से संबंधित है, क्योंकि जिस तरीके से जनसंख्या बढ़ती जा रही है, उससे आने वाले समय में विभिन्न क्षेत्रों में समस्याएं उत्पन्न होंगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *