देश-विदेश में चल रहे हैं 1256 केंद्रीय विद्यालय

कवर्धा| पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय महाराजपुर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य सुशील कुमार ने मां शारदे के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। बच्चों ने विविध सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रस्तुति दी। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, विद्यालय गीत, नाटक, काव्य पाठ के माध्यम से सबको मंत्रमुग्ध किया। प्राचार्य ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय न केवल भारत में अपितु विदेशों में भी (नेपाल, रूस एवं ईरान) अपनी गुणवत्तापूर्ण अध्यापन शैली एवं मानवता के निर्माण संबंधी मूलमंत्र का परचम लहरा रहा है। पूरे भारत और विदेशों में केन्द्रीय विद्यालयों की संख्या अब तक 1256 है। केन्द्रीय विद्यालय का ध्येय वाक्य शिक्षार्थ आइए, सेवार्थ जाइए रहा है। जिसके चरितार्थ के लिए सभी अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी समर्पित रहते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *