धौलपुर की निहालगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। निहालगंज थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस की टीम को रेलवे लाइन के पास दमापुर पुलिया पर एक युवक के अवैध हथियार के साथ खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर एएसआई भरत सिंह, कॉन्स्टेबल हंसराम और दुष्यंत सिंह की टीम को मौके पर भेजा गया। जहां पुलिस की टीम ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ बच्चू सिंह (24) पुत्र वीरी सिंह कुशवाह निवासी दूं का पुरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बच्चू सिंह के पास से 315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया है। जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से हथियारों की खरीद फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।


