देहरा में जल संरक्षण के लिए बड़ी पहल:संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, मां बिलासा मंदिर में की सफाई

हिमाचल प्रदेश के देहरा में संत निरंकारी मिशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के निर्देश पर मिशन की ब्रांच गुलेर ने ऐतिहासिक मां बिलासा देवी मंदिर में सफाई अभियान चलाया। ब्रांच मुखी संतोष गुलेरिया और ज्ञान प्रचारक महात्मा सतपाल शर्मा ने इस अभियान का नेतृत्व किया। झाडिय़ां और खरपतवार भी हटाए सतगुरु प्रार्थना के साथ शुरू हुए अभियान में सेवादारों ने प्राचीन जलाशय और नालियों की सफाई की। उन्होंने आसपास की झाडिय़ां और खरपतवार भी हटाए। स्थानीय लोगों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महात्मा सतपाल शर्मा ने बताया कि यह अभियान सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर ‘अमृत प्रोजेक्ट’ के तहत आयोजित किया गया। धरती को और सुंदर बनाकर छोड़ना चाहिए देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से अधिक शहरों में यह अभियान चल रहा है। इसका उद्देश्य जल संरक्षण और स्वच्छता का संदेश हर नागरिक तक पहुंचाना है। सतगुरु माता सुदीक्षा का संदेश कि धरती को और सुंदर बनाकर छोड़ना चाहिए। इस अभियान में तृप्ता गुलेरिया, निशा ठाकुर, सचलता, कंचन गुलेरिया समेत कई सेवादारों ने भाग लिया। संत निरंकारी मिशन के सेवादार हमेशा मानव कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। यह अभियान समाज को सेवा और समर्पण की प्रेरणा दे रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *