देहरा में विकास कार्यों में लापरवाही का विरोध:पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ने PWD कार्यालय के बाहर दिया धरना, घटिया निर्माण सामग्री का आरोप

कांगड़ा के देहरा में जसवां परागपुर के विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कोटला बेहड़ स्थित लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। पूर्व मंत्री ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है। साथ ही निर्धारित समय में काम पूरे नहीं किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया। निष्पक्ष जांच की मांग की उन्होंने विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ठेकेदार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के विकास पर बुरा असर पड़ रहा है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने विभाग को चेतावनी दी। सदन से लेकर सड़क तक मुद्दा उठाने की चेतावनी उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी। किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *