देहरा में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन:नारेबाजी; बोले- बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, पीएम से की हस्तक्षेप करने की मांग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर शुक्रवार को देहरा में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार रोष रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। रोष रैली की शुरुआत शहीद भुवनेश डोगरा मैदान से हुई, जहां से प्रदर्शनकारी देहरा बाजार तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। हिंदू संगठनों ने की सख्त कदम उठाने की मांग हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष, सेवानिवृत्त कैप्टन रविंद्र चंबियाल ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहां के मंदिरों और घरों को तोड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे वहां के हिंदू समुदाय में भय का माहौल है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाने की अपील की, ताकि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सामाजिक संगठनों का सहयोग इस रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया और बांग्लादेश में हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि यह न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है, बल्कि मानवाधिकारों का भी उल्लंघन है। प्रदर्शनकारियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि हिंदुओं पर हो रहे हमलों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री से की हस्तक्षेप की अपील ज्ञापन के माध्यम से हिंदू संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि वे इस मुद्दे को गंभीरता से लें और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसे उठाकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक वार्ता के जरिए इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *