दैनिक भास्कर एप के सरपंच रेटिंग सर्वे को राजस्थान में सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि हमें पहली बार ये मौका मिला है कि हम काम के आधार पर सरपंच को नंबर दे सकें। इस सर्वे के जरिए हमारे वे मुद्दे सामने आएंगे, जिन पर कभी बात नहीं हुई। जनता अब इनका हिसाब मांग सकेगी। खुद सरपंचों का भी कहना है कि इस तरह के सर्वे से उनके कामकाज का सटीक और निष्पक्ष आंकलन हो सकेगा। सर्वे लॉन्च होने के तीसरे दिन दैनिक भास्कर एप की टीम डीडवाना-कुचामन, प्रतापगढ़, कोटपूतली- बहरोड़, झुंझुनूं, सीकर और दौसा जिलों के अलग-अलग गांवों में पहुंची। मकसद था कि सर्वे के जरिए पंचायत चुनाव से पहले गांवों के मुद्दों के बारे में जान सकें। लोगों में चर्चा थी कि एक साथ सभी सरपंचों पर सर्वे करवाना वाकई में बहुत बड़ा काम है। इसके जरिए गांवों में पानी, सड़क, रोड लाइट, नाली और शौचालय जैसे आधारभूत मुद्दों का उठाया गया है, जिन पर कभी किसी ने बात नहीं की। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। बुजुर्ग ने कहा- पहली बार सरपंचों को नंबर दे रहा हूं दैनिक भास्कर एप के नागौर रिपोर्टर हनुमान तंवर डीडवाना-कुचामन जिले के बालिया गांव पहुंचे। जहां ग्रामीण हनुमान ने बताया कि हमें ऐसा लग रहा है जैसे वापस वोट देने का अवसर मिला हो। गांव के सरपंच ने पांच साल जो भी काम किए, चाहे वे अच्छे हों या खराब। हम अपनी राय बता सकते हैं। पास ही खड़े ग्रामीण श्री भगवान ने कहा कि मैंने सरपंच को नंबर दिए। इसके बाद मैंने दूसरे लोगों के दिए नंबर भी देखे तो अच्छा लगा। जितने नंबर मैंने दिए थे, उतने ही दूसरे लोगों ने भी दे रखे थे। नूर मोहम्मद ने बताया कि इस सर्वे से कई फायदे हैं। एक तो मौजूदा सरपंच को पता चलेगा कि उसने कितना काम किया और दूसरा आगे जो भी सरपंच बनेंगे, वे ज्यादा जिम्मेदारी समझेंगे। बालिया गांव के ही बुजुर्ग मोहम्मद असलम ने बताया कि मैंने पहली बार ऐसा देखा है कि सरपंचों के कामकाज को हम नंबर दे सकते हैं। दैनिक भास्कर एप की इस पहल को न केवल ग्रामीणों ने सराहा बल्कि खुद सरपंचों ने भी कहा कि ये हमारे कामकाज का आकलन करने का अच्छा जरिया है। बालिया के सरपंच वसीम अकरम ने कहा कि सर्वे से हमें भी हमारे काम का पता चलेगा। सरपंच ने कहा- अच्छा काम किया है तो नंबर भी अच्छे मिलेंगे बालिया के बाद हम पास के ही एक दूसरे गांव रामसाबास पहुंचे। यहां भी सर्वे को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण मुजीब ने बताया कि भास्कर ने हमें एक मौका दिया है कि हम अपने सरपंच के काम की रेटिंग दे सकें। गांव में एक ही जगह हमें इस्ताक, इमरान और तौफीक मिले। इन सभी का कहना था कि सर्वे में आमजन से जुड़े मुद्दे शामिल किए गए हैं। पानी, सड़क, रोडलाइट ऐसे ही मुद्दे हैं। इन पर हम नंबर देकर हम बता सकेंगे समस्याएं कितनी दूर हुई और कितनी नहीं। रामसाबास के सरपंच नवाज सरीफ ने दैनिक भास्कर को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे हमने जो विकास कार्य करवाये हैं उससे ग्रामीण अगर संतुष्ट हैं तो हमें अच्छे नंबर देंगे। अगर हमने काम सही नहीं किया है तो उस हिसाब से हमें रेटिंग मिलेगी। ग्रामीण बोले- नाली जैसे मुद्दे पर भी सवाल बड़ी बात प्रतापगढ़ रिपोर्टर दिलीप टांक साकरिया गांव पहुंचे। जहां किसान विजय मीणा ने बताया कि अब तक सरपंच मनमर्जी से काम करते आए हैं, क्योंकि उनके काम की कोई रिपोर्ट तैयार नहीं होती थी। लेकिन अब पहली दैनिक भास्कर एप पर उनको नंबर देकर हम उनसे जवाब मांग सकते हैं। जिन सरपंचों ने अच्छा काम किया होगा, उन्हें जनता अच्छे ही नंबर देगी, लेकिन जिन्होंने खराब काम किया होगा, उनको सबक भी मिलेगा। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हमारे बानसूर रिपोर्टर सुरेश सैनी बहराम का बास गांव पहुंचे। इस गांव के ज्यादातर लोगों को सर्वे के बारे में पहले से पता था। ग्रामीण योगेश चौधरी ने कहा कि सर्वे में नाली जैसे जमीनी मुद्दे को भी शामिल करना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि गांवों में तो ये भी बहुत बड़ी समस्या होती है। पहली बार हमारी समस्याओं को इतने बड़े मीडिया प्लेटफॉर्म पर जगह मिली है। लोगों को उम्मीद सरपंचों की जवाबदेही बढ़ेगी सीकर जिले के नीमकाथाना रिपोर्टर उमेश शर्मा सिरोही गांव पहुंचे। शहर से लगते इस गांव में ग्रामीणों ने बताया कि हम तो कल ही सरपंचों को रेटिंग दे चुके हैं। ग्रामीण तेजपाल अग्रवाल ने कहा कि जिन सरपंचों ने काम किया है उन्हें इस सर्वे से वाकई में खुशी होगी, लेकिन काम नहीं करने वाले सरपंचों को अब जनता को जवाब देना होगा। राजेंद्र गेनण ने कहा कि दैनिक भास्कर एप ने अच्छी पहल की है। इससे जनप्रतिनिधियों में जवाबदेही बढ़ेगी। खुद ने रेटिंग दी, दूसरों को भी करेंगे जागरूक झुंझुनूं जिले में खेतड़ी रिपोर्टर मंजीत सिंह तंवर मानोता कलां गांव पहुंचे। पहले दो दिन में ही यहां के ज्यादातर लोग सरपंच रेटिंग सर्वे में शामिल हो चुके थे। गांव के शीशराम गुर्जर ने बताया कि मैंने जैसे ही सर्वे की खबर पढ़ी सबसे पहले रेटिंग दी। गांव के ही सुरेंद्र गुर्जर, विजेश सैनी, जेपी सैनी ने बताया कि हमने खुद ने तो रेटिंग दी ही है, लेकिन अब गांव के घर-घर जाकर लोगों को इसकी जानकारी भी दे रहे हैं। इसी प्रकार ढाणा पंचायत के डीपी सैनी ने कहा कि इस सर्वे से लोगों को अपनी बेबाक राय देने का अवसर मिलेगा। दौसा जिले में बांदीकुई रिपोर्टर लोकेश पाठक करनावर गांव पहुंचे। यह जिले का छोटा सा गांव है। गांव में हमें कमलेश सैनी मिले। कमलेश का कहना है कि यह एक तरह से सरपंचों के कामकाज की ऑडिट है, जिसे हम गांव वालों को करने का मौका मिला है। गांव के ही किशनलाल ने बताया कि सर्वे में जो पांच मुद्दे शामिल किए गए हैं, उन पर लोग आए दिन परेशान होते हैं, इसलिए अब नंबर देकर वे अपनी राय दे सकेंगे। एक से पांच नंबर दे सकेंगे सरपंच को यह एक ऐसा सर्वे है, जिसमें राजस्थान के हर गांव के लोग अपने सरपंच को पानी, सड़क, नाली, रोड लाइट और शौचालय निर्माण जैसे पांच बड़े मुद्दों पर काम के आधार पर 1 से 5 तक नंबर दे सकते हैं। ये भी देख सकते कि गांव की जनता ने उन्हें कितने नंबर दिए हैं। यह नंबर देना बहुत आसान है। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- पंचायत चुनाव परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप में पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा तो पाठकों को अपनी पंचायत नहीं चुननी होगी। सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी भी गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं। …. सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबर भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। आपके गांव में सड़क, पानी, बिजली और नाली का क्या हाल है? (पढ़िए पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


