दैनिक भास्कर का मैत्री मैच:19 स्पोर्ट्स ग्राउंड पर हुआ मुकाबला‎:ऑफिस इलेवन ने प्रोडक्शन टीम को 10 विकेट‎से हराया, धर्मेंद्र सिंह ने 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई‎

दैनिक भास्कर ‎संस्करण की ओर से बुधवार को ‎राधिका विहार स्थित 19 स्पोर्ट्स ‎ग्राउंड पर ऑफिस इलेवन और‎ प्रोडक्शन टीम के बीच मैत्री क्रिकेट‎ मैच खेला गया। मुकाबले में ऑफिस ‎‎इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‎‎प्रोडक्शन टीम को 10 विकेट से‎ करारी शिकस्त दी। ऑफिस टीम के ‎‎कप्तान धर्मेंद्र सिंह को मात्र 15 गेंदों में ‎‎अर्धशतक जड़ने पर मैन ऑफ द मैच ‎‎चुना गया।‎ टॉस जीतकर ऑफिस इलेवन ने ‎पहले गेंदबाजी का फैसला किया।‎ प्रोडक्शन टीम की शुरुआत खराब रही‎और कप्तान गिरीश शर्मा बिना खाता‎खोले धर्मेंद्र सिंह की गेंद पर आउट हो‎ गए। इसके बाद तेजवीर ने 35 रन‎और अमित ने 15 रन बनाते हुए 56‎ रन की साझेदारी की। बनवारी ने 17‎ रन बनाए। जीतेंद्र ने 2, दानवीर ने 1,‎बनय सिंह और ब्रजमोहन ने 2-2 रन ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎जोड़े। प्रमोद और पुष्पाल खाता भी‎नहीं खोल सके। पूरी टीम 116 रन पर‎ ऑलआउट हो गई। कैलाश राठौर ने‎ सर्वाधिक 4 विकेट लिए, जबकि‎धर्मेंद्र सिंह, रंजन ठाकुर और रजत‎शर्मा को 1-1 विकेट मिला।‎ लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑफिस ‎इलेवन के ओपनर धर्मेंद्र सिंह ने 17‎ गेंदों पर 6 चौके व 5 छक्कों की मदद‎से 57 रन की तूफानी पारी खेली।‎रजत शर्मा ने 22 और कैलाश राठौर ने‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎23 रन बनाए। ऑफिस टीम ने 9.5‎ओवर में जीत दर्ज की। फील्डिंग में‎रवि खत्री, ज्योति लवानिया, सुंदर‎शर्मा, लोकेश, जगवीर और दिनेश का‎योगदान रहा। मैच मैनेजमेंट एचआर‎संजय महावल ने संभाला। स्कोरिंग‎ फाइनेंस हेड पंकज स्याल व भूपेंद्र‎ सिंह ने की। अंपायरिंग भूपेश‎(आईटी) ने की। विजेता टीम के‎लिए ट्रॉफी दी गई। कॉमेंट्री रवि‎राजपूत, राजू और लवेश मिश्रा ने की।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *