दैनिक भास्कर का 7 मार्च को 27वां स्थापना दिसव:चंबल रिवर फ्रंट पर फागोत्सव और म्यूजिक नाइट का आयोजन होगा, जानिए कैसे मिलेगी निशुल्क एंट्री

दैनिक भास्कर कोटा एडिशन का 27 वां स्थापना दिवस हर साल की तरह इस साल भी 6 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहरवासियों के लिए हर बार नई सौगात लेकर आते हैं। इसी श्रृंखला में इस बार 7 मार्च को चंबल रिवर फ्रंट के वेस्ट साइड पर निशुल्क घूमने का अवसर मिलेगा। दैनिक भास्कर और कोटा विकास प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 7 मार्च को रिवर फ्रंट पर दोपहर में फागोत्सव होगा। और शाम को संगीत मय शाम सजेगी। साथ ही पुलिस बैंड के साथ देशभक्ति की बयार बहेगी। शहरवासी रिवर फ्रंट पर घूमने के साथ इन आयोजनों का आनंद ले सकेंगे शाम को चंबत माता की विशेष आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रखर जोजन के साथ सहेगी महफिल रिवरफ्रंट पर शाम को होने वाले सांझ कार्यक्रम में गायक, गीतकार व संगीतकार प्रखर जोजन महफिल सजाएंगे। प्रखर का संगीत उनकी भावनाओं, जीवन के अनुभवों और भारतीय शास्त्रीय परंपरा से जन्म लेता है। संगीत परिवार में जन्म लेने के कारण, उन्होंने चार वर्ष की आयु से ही अपनी माता डॉ. भागेश जोजन से संगीत की शिक्षा लेना शुरू किया। आगे चलकर उन्हें पद्मश्री पं. जगदीश प्रसाद (उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ान के शिष्य) एवं उनके पुत्र पं. सम्राट का मार्गदर्शन मिला, और वर्तमान में वे पद्मश्री सुरेश वाडकर से संगीत सीख रहे हैं। ‘जयपुर’ और ‘पटियाला’ घराने की परंपरा में रचा-बसा उनका संगीत, मंच पर उनकी पहचान बहुत कम उम्र से बनाता रहा है। समय के साथ, उनकी शास्त्रीय जड़ों ने इंडी, सॉफ्ट रॉक और सूफियाना रंगों के साथ एक नया रूप लिया है। पंकज मेड़तवाल के साथ होगा फागोत्सव श्री राधे मित्र मंडल परिवार के गायक पंकज मेड़तवाल और उनकी टीम द्वारा रिवर फ्रंट के शौर्य घाट पर दोपहर डेढ़ बजे से फागोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें शहर के विभिन्न समाजों, क्लब व सामाजिक संगठनों की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। पंकज पिछले 20 साल से फागोत्सव संकीर्तन यात्राएं सहित धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं। जब कृष्ण दरबार में वे चंग पर फाग की धुन बजाते हैं तो सामने लोग चुप बैठ नहीं पाते हैं, उनके पैर स्वत: थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं। ई-पास से मिलेगी निशुल्क एंट्री 7 मार्च को रिवर फ्रंट पर एंट्री सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक निशुल्क रहेगी। शाम को आयोजित होने वाली म्यूजिक नाइट के लिए निर्धारित ई पास की व्यवस्था रहेगी ई पास के जरिए ही कार्यक्रम मे एंट्री हो सकेगी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *