दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित सोना-चांदी एक्टिविटी में नरेंद्र कुमार वर्मा (निवासी रैगरों की कोठी घाटगेट, जयपुर) और धन्नालाल महावर(गैटोर रोड, ब्रह्मपुरी, जयपुर) ने सोने के पेंडेंट जीते हैं। गुरुवार को दैनिक भास्कर कार्यालय में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ऑपरेशन दैनिक भास्कर ग्रुप राकेश गोस्वामी ने दोनों विजेताओं को उपहार दिए। उपहार पाकर विजेताओं के चेहरे खिल उठे। विजेताओं ने बताया कि वे कई वर्षों से दैनिक भास्कर के नियमित पाठक हैं। इसमें छपी खबरें सटीक एवं विश्वसनीयता के साथ प्रकाशित होती हैं।


