दैनिक भास्कर एप पर शुरू किए गए सरपंच रेटिंग सर्वे को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। गांव के लोग इस सर्वे में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। ग्रामीण चौपालों पर सर्वे को लेकर चर्चा कर रहे हैं और मोबाइल पर एक-दूसरे को सर्वे के आंकड़े बता रहे हैं। अजमेर के निकट गोडियावास ग्राम पंचायत की ग्राम गुढा व नसीराबाद की बनेवड़ा ग्राम पंचायत में भी ग्रामीणों के द्वारा सरपंच रैंकिंग दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना रहा कि पहली बार ऐसा मौका मिला, जब वे अपने सरपंच को रेटिंग दे सकते हैं। बता दें कि पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर सरपंच रेटिंग सर्वे में पूरे राजस्थान के लोग भाग ले रहे हैं। यह सर्वे 23 फरवरी को लॉन्च किया गया था। लोगों के उत्साह को देखते हुए अब इस सर्वे को 8 मार्च तक बढ़ाया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें। भास्कर ऐप का सराहनीय प्रयास बनेवड़ा गांव के गोवर्धन सिंह गुर्जर, मुकेश, रणविजय सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर द्वारा आगामी पंचायत चुनावों से पूर्व अपने निवर्तमान सरपंच के गत 5 साल के कार्यकाल में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। जिसके लिए ग्रामीण दैनिक भास्कर ऐप के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभारी है। ग्रामीण बड़ी संख्या में सर्वे में भाग लेकर सरपंच द्वारा 5 साल में करवाए गए बिजली, पानी, सड़क, सफाई आदि के कार्यों को नंबर दे रहे है। सरपंच का हो रहा आंकलन गुढा के ग्रामीण भी इसमें खासा उत्साह दिखा रहे हैं। रफीक मोहम्मद ने बताया-ग्रामीण रेटिंग देकर सरपंच को यह बता सकते है कि उनके काम से कितने लोग संतुष्ठ है। कितने नहीं। ग्रामीण पानी, सड़क, रोड लाइट, नाली और शौचालय जैसे मूलभूत मुद्दों पर सरपंचों के प्रदर्शन को आंक रहे हैं। इस पहल से उन मुद्दों को सामने लाने में मदद मिल रही है, जिन पर पहले कभी खुलकर बात नहीं हुई। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय सर्वे में जनहित से जुड़े मुुद्दों पर लोगों से रेटिंग मांगी गई है। वे ये बता सकते हैं कि उनके गांव में सरपंच ने कैसा काम किया है। सर्वे पूरी तरह से गोपनीय है। यानी इसमें शामिल होने वालों के नाम या नंबर नहीं बताए जाते हैं। इसलिए लोग अपनी बेबाक राय दे सकते हैं। सर्वे में शामिल होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें। सरपंच को नंबर देते ही मिलेगा रिजल्ट दैनिक भास्कर एप पर किए जा रहे इस सर्वे की खास बात ये है कि जैसे ही आप अपनी रेटिंग सब्मिट करेंगे, उसी समय आपको अपने गांव के सरपंच को जनता द्वारा दिए गए कुल औसत नंबर दिखाई देंगे। यानी एक क्लिक में साफ हो जाएगा कि गांव की जनता अपने सरपंच के काम से कितनी संतुष्ट है। ये सर्वे पूरी तरह गोपनीय है। पंचायत चुनाव के परिणाम भी एक क्लिक पर मिलेंगे दैनिक भास्कर एप के पंचायत सर्वे में शामिल हो चुके पाठक एक क्लिक पर पंचायत चुनाव के परिणाम भी देख सकेंगे। यानी जब भी चुनाव होगा और रिजल्ट आएगा पाठकों को सीधे एक क्लिक पर अपनी पंचायत का परिणाम देखने को मिल जाएगा। अन्य पाठकों को एक बार अपना जिला और पंचायत चुननी होगी। इस तरह शामिल हो सकते हैं सरपंच रेटिंग सर्वे में- दूसरे गांव के सरपंचों की रेटिंग भी देखें अपने गांव के सरपंच को रेटिंग देने के बाद आप राज्य के किसी अन्य गांव के सरपंच की रेटिंग भी देख सकते हैं। जिस स्क्रीन पर आप अपने सरपंच की रेटिंग देखेंगे, उसी स्क्रीन पर आपको अन्य पंचायतों और गांवों के सरपंचों की रेटिंग देखने का विकल्प भी मिल जाएगा। आपको सिर्फ जिले, पंचायत समिति और उस ग्राम पंचायत का चयन करना है, जहां के सरपंच की रेटिंग देखना चाहते हैं। सब्मिट बटन पर क्लिक करते ही आपको वहां के सरपंचों को जनता द्वारा दिए गए नंबर देख सकते हैं। ———– सरपंच रेटिंग सर्वे से संबंधित ये खबरें भी पढ़िए…. पंचायत चुनाव से पहले आपके नाम जरूरी चिट्ठी:जिस सरपंच को वोट दिया, क्या वे दूर कर पाए आपकी समस्याएं, दैनिक भास्कर एप पर बताएं अपनी राय राम-राम सा इस चिट्ठी को ध्यान से पढ़िएगा, क्योंकि ये आपके लिए बेहद जरूरी है। आपके गांव में सड़क, पानी, बिजली और नाली का क्या हाल है? (पढ़िए पूरी खबर) मुख्यमंत्री ने की सरपंच सर्वे की लॉन्चिंग: आपकी उम्मीदों पर कितना खरे उतरे सरपंच, पांच मुद्दों पर दीजिए नंबर, दैनिक भास्कर एप का सबसे बड़ा सर्वे पंचायत चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप पर 23 फरवरी से राजस्थान के सबसे बड़े सरपंच सर्वे की शुरुआत की गई थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसकी लॉन्चिंग की थी। राजस्थान में छह साल बाद पंचायत राज चुनाव (प्रस्तावित) होने जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


