अलवर| दशहरा मैदान में आयोजित मेगा ट्रेड फेयर में देश के विभिन्न राज्यों से एक से बढ़कर एक उत्पाद की स्टालें सजाई गई है। मेला संचालक सुनील सिंह ने बताया कि यहां पानीपत के बेडशीट एवं कंबल रंग बिरंगी डिजाइन से तैयार मिलेंगी। मेले में खानपान के साथ ही सहारनपुर के फर्नीचर, सजावटी गुलदस्ते, तस्वीर, चश्मा, लेडीज बैग, सूट सलवार, पेंट ट्राउजर, कुर्ता पजामा, अचार, मसाले, नमकीन पापड़, इलेक्ट्रॉनिक व लकड़ी के खिलौने के स्टालों पर जमकर खरीददारी हो रही है। मेले में बच्चों के लिए सभी प्रकार के झूले लगाए गए है जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जिनका बिल्कुल साधारण शुल्क रखा गया है। अलवर शहर में काफी समय बाद इस तरह के शानदार मेले का आयोजन होने से शहर वासियों का उत्साह देखते ही बनता है। मेले में पार्किंग की भी सुनिश्चित व्यवस्था है।


