इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है, और जनता उसे कैसे देखती है। इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर शुरू कर रहा है खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड 57, जहां से पार्षद हैं सुरेश टाकलकर। क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं, और जनता 10 में से कितने नंबर देती है- आज का पार्षद में देखिए काम का पूरा हिसाब। सवाल: आपके वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि कौन सी है?
जवाब: मेरा वार्ड 57, इंदौर शहर के मध्य क्षेत्र में आता है और यहां पर जो जेल रोड वाले इलाके में काफी समय से ड्रेनेज की समस्याएं थी। यहां एक करोड़ अस्सी लाख रुपए की एक लाइन डलवा रहे हैं। इससे सिख मोहल्ला, लोधी मोहल्ला, जेल रोड गली नंबर एक, दो, तीन, प्रशांत पोहे वाले की गली की लाइनें वहां पर आकर जुड़ेगी। इससे ड्रेनेज की समस्या हल हो जाएगी। दूसरा, यहां पर एक बस्ती क्षेत्र है, सबनीस बाग। सबनीस बाग में नर्मदा की लाइन नहीं थी। वहां पर पहले मैंने ड्रेनेज की लाइन डलवाई, नर्मदा की लाइन डलवाई और फिर वहां पर सीमेंट कंक्रीट के रोड बनवाए। वहां के लोग इस कार्य से बहुत खुश हैं। सवाल: आपके वार्ड का काम कौन सा अधूरा है और क्यों?
जवाब: मेरे वार्ड में कृष्णापुरा छत्री वाला एरिया में रोड नहीं है। उसके लिए मैंने काफी समय से प्रयत्नशील हूं। इसका एक बार टेंडर भी हो गया था, लेकिन ठेकेदार काम नहीं कर रहा है। इसके पहले वह स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आ रही थी, इसलिए नगर निगम नहीं कर रहा था। फिर मैंने विधायक के माध्यम से टेंडर लगवाया और पैसा सैंक्शन करवाया।
सवाल: आपके वार्ड में जनता की सबसे आम शिकायत कौन सी आती है?
जवाब: बहुत पुराना क्षेत्र होने की वजह से यहां पर मूलभूत सुविधाएं तो अच्छी है। सफाई का यहां पर बहुत ज्यादा ध्यान रखा जाता है। नगर निगम के माध्यम से नाली, गटर, लाइट की छोटी-छोटी समस्या रहती है। और वह मूलभूत समस्या है और वह हल होती रहती है। सवाल: आपके वार्ड में ऐसा कौन सा ऐसा प्रयोग है, जो आपने किया हो और उससे कुछ बदलाव देखने को मिला हो?
जवाब: लोखंडे पुल के पास एक कान्ह नदी का बहुत बड़ा क्षेत्र है। करीब-करीब पौने दो किलोमीटर। उस क्षेत्र में मैंने वहां पर सफाई करवाने के साथ वृहद वृक्षारोपण किया था। करीब इक्यावन हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था। एक ही दिन में हमने सुबह से शाम तक वृक्षारोपण किया और इक्यावन हजार से ज्यादा वृक्ष लगाए। शहर के मध्य क्षेत्र में इतना बड़ा हरियाली का क्षेत्र बनाने में यही एक मेरी बहुत बड़ी उपलब्धि है कि मैं शहर के मध्य में हरियाली विकसित कर सका। सवाल: अगले छह माह का आपका रोडमैप क्या है?
जवाब: वार्ड 57 में यहां पर ड्रेनेज काफी पुरानी है। चालीस-पचास साल हो गए हैं। नारायण बाग की तो बदल दी है, रामबाग, पंत विद्या कॉलोनी की बदलना है। जेल रोड का काम चल ही रहा है। अगले छह महीने में इस वार्ड में ड्रेनेज का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। ये खबर भी पढ़ें… वार्ड 16 की पार्षद सोनाली मुकेश धारकर से सीधी बात इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है, और जनता उसे कैसे देखती है—इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर शुरू कर रहा है खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में हम हर वार्ड के पार्षद के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज एपिसोड में हम पहुंचे हैं वार्ड 16, जहां से पार्षद हैं सोनाली मुकेश धारकर। क्या काम पूरे हुए, क्या बाकी हैं, और जनता 10 में से कितने नंबर देती है- आज का पार्षद में देखिए काम का पूरा हिसाब।


