इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 10 पहुंचे हैं, जहां से विनीतिका दीपू यादव पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है। ‘आज का पार्षद’ में देखिए काम का पूरा हिसाब। सवाल: आपके वार्ड की सबसे बड़ी उपलब्धि कौन-सी है? जवाब: मेरे वार्ड की कई उपलब्धियां रही हैं। हमने वार्ड में दो पानी की टंकियां बनवाई हैं। एक जयहिंद नगर में और दूसरी छोटी कुम्हार खाड़ी में। इसके अलावा पुल-पुलियाओं का निर्माण किया है। हमने कुओं की साफ-सफाई करवाई है। इसके अलावा ड्रेनेज का, नालों का, सड़कों का ऐसे बहुत सारे छोटे-छोटे काम हैं जो हमने वार्ड में करवाए हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, वृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन सहित कई काम करवाए है। हमने वार्ड में सभी काम किए हैं।
सवाल: कौन सा काम अधूरा है और क्यों? जवाब: अभी कई काम चल रहे हैं। वाल्मिकी नगर में सामुदायिक भवन तैयार किया जा रहा है। जयहिंद नगर में तैयार करवाया जा रहा है। अभी काम चल रहे हैं। कई काम प्रोसेस में हैं। एक बाणेश्वर कुंड का बगीचा है, जो आधा बन गया है, आधा नहीं बन रहा है। वह सरकार और सरकार के लोगों के कारण नहीं बन पा रहा है। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे है कि वह बने। सवाल: जनता की सबसे आम शिकायत क्या आती है? जवाब: जनता की आम शिकायतों की बात करें तो राशन कार्ड नहीं हो पा रहा है, जो आगे गवर्नमेंट की तरफ से बंद हो जाते हैं। झाडू-पोंछे की पर्चियां जो आगे से बंद हो जाती हैं। बाकी छोटे-छोटे काम हैं जो आगे बंद हो जाते हैं। कभी भोपाल से बंद हो जाते हैं, कभी नगर निगम से बंद हो जाते हैं या किसी वजह से बंद हो जाते हैं। सवाल: किन इलाकों में काम नहीं हो पाया है? जवाब: काम लगभग सभी जगह हुए हैं। जो नहीं हो पाए वह चल रहे हैं। किसी इलाके में काम नहीं हुआ या कुछ नहीं हुआ। सभी जगह काम हुआ है। ये है कि प्रोसेस धीरे हो सकती है, क्योंकि आगे सरकार बैठी है। वहां से अटका देती है, लेकिन हम अपनी पूरी कोशिश में लगे रहते है कि काम किसी तरह से हो जाए। सवाल: आपके यहां पानी की शिकायत आई है क्या? जवाब: पानी की ऐसी कोई शिकायतें नहीं है, क्योंकि मेरे वार्ड में नर्मदा की दो टंकियां बन चुकी हैं। पहले हम बाहर से पानी लेते थे, दो अलग-अलग क्षेत्रों से पानी लेना पड़ता था, लेकिन अब हम दूसरे क्षेत्रों को पानी देने लगे हैं। इसलिए नर्मदा के पानी शिकायतें नहीं है। जहां नर्मदा की लाइन नहीं थी वहां लाइन डाली जा रही है।
सवाल: अगले 6 महीने का रोडमैप क्या है? जवाब: आगे 6 महीने हमारे वार्ड के जो अधूरे काम हैं हम उन्हें पूरा करना चाहते हैं। हमारे यहां की सड़के पुरानी हो गई हैं या नर्मदा की लाइन डालने में, ड्रेनेज की लाइन डालने में जो खराब हो चुकी हैं। उनका काम पूरा करना चाहेंगे। सरकारी स्कूल की दूसरी मंजिल का काम चल रहा है। हम चाहेंगे कि आने वाले 6 महीनों में जो काम स्वीकृत हो चुके है वह पूरे हो जाएं। ये खबर भी पढ़ें… पार्षद गुरजीत बोलीं- स्कूल बनने से बच्चों का भविष्य होगा उज्ज्वल इंदौर के हर वार्ड में क्या सच में विकास हो रहा है और जनता उसे कैसे देखती है? इसी का जवाब तलाशने के लिए दैनिक भास्कर ने खास सीरीज ‘वार्ड टॉक’ शुरू की है। इसमें हम पार्षदों के दावों के साथ जनता की राय, अधूरे काम और आगे की जरूरतों को सामने रखेंगे। आज के एपिसोड में हम वार्ड 84 पहुंचे हैं, जहां से गुरजीत कौर खनूजा पार्षद हैं। यहां कौन-से काम पूरे हुए, कौन-से बाकी हैं? जनता 10 में से कितने नंबर देती है।पूरी खबर पढ़ें


