नॉर्थ वेस्टर्न राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से शहर में दोपहर बाद ठंडी हवा चली और ठिठुरन के हालात हो गए। इससे पहले सुबह दस बजे के आसपास हलकी धूप नजर आई लेकिन इसके बाद दिन के अधिकांश समय बादल छाए रहे। अगले चौबीस घंटे में ठंडी हवा के चलते तापमान में गिरावट आने और सर्दी और बढ़ने की संभावना है। जिले में इन दिनों तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। ऐसे में तेज सर्दी का असर बना हुआ है। बिना कोहरे, तेज सर्दी
जिले में इन दिनों बिना कोहरे के तेज सर्दी पड़ रही है। आम तौर पर दिसंबर आधा बीतते-बीतते श्रीगंगानगर में कोहरा छा जाता है, लेकिन श्रीगंगानगर में इस बार ऐसा नहीं है। इस बार बादल और ठडी हवा सर्दी बढ़ा रहे हैं। इसका असर अगले दो दिन बने रहने की संभावना है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जिले में सर्दी अब जोर पकड़ेगी। करीब छह दिन के बाद कोहरे या हलकी बरसात के हालात भी हो सकते हैं। ग्रामीण इलाकों में जमने लगी बर्फ
ग्रामीण इलाकों में इन दिनों तेज सर्दी के चलते खुले में बर्फ जमने लगी है। अनूपगढ़ जिले के जैतसर इलाके में शुक्रवार सुबह एक खेत में खुले में पड़े सूखे चारे पर बर्फ नजर आई। इसस इन इलाकों में तेज सर्दी का असर बना हुआ है।


