दोपहर में 25 डिग्री पार तापमान, धूप चुभने लगी:सर्दी का असर कम होगा, 2-3 दिन हल्के बादल छाए रहेंगे; रात को जारी रहेगी ठंडक

प्रदेश में मौसम लगातार ड्राई रहने के कारण सीकर में दोपहर में लोगों को सर्दी से राहत मिलने लगी है। सीकर में दोपहर का तापमान 25 डिग्री पार पहुंच गया है। ऐसे में यहां धूप में भी तेजी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि लोकल चक्रवात के कारण 2-3 दिन आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। वहीं रात के समय ठंडक जारी रहेगी। उत्तरी हवा का दबाव कम होने से सर्दी का असर कम होगा। फतेहपुर में 26.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री और दोपहर का तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह आसमान में हल्के बादल रहे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहने के साथ ही धूप में तेजी है। 5-7 दिन मौसम को लेकर अलर्ट नहीं मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार मौसम ड्राई रहने के चलते दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे लोगों को दोपहर में सर्दी से राहत मिलना शुरू हो चुकी है। हालांकि रात में अभी ठंडक बरकरार है। 2 से 3 दिन लोकल चक्रवात के चलते आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रह सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा बताते हैं कि फिलहाल प्रदेश में ड्राई मौसम के बीच कई इलाकों में दोपहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सीकर में 5 से 7 दिन मौसम को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं है। सीकर में 5 दिनों का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *