दोस्त की चाकू मारकर हत्या:प्रत्यक्षदर्शी बोला- कहासुनी के बाद हाथापाई पर चाकू मारा, हर दिन लड़ते थे

कोटा शहर के अनन्तपुरा थाना इलाके में 26 दिसंबर को युवक की हत्या के मामले में परिजन आसाम से शव लेने आए। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार- नशे में झगड़े के बाद युवक पर चाकू से वार किया गया था। न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। अनंतपुरा थाना ASI कुंदन कुमार ने बताया- मृतक युवक परनजीत (30) असम के कामरूप का रहने वाला था। 5-6 महीने पहले की कोटा आया था। सिटी पार्क में कुक का काम करता था। 26 दिसंबर की रात को सभी लोग काम खत्म करके रूम पर लौटे थे। उस दिन इनको बोनस का पैसा मिला था। रूम पर शराब पार्टी की। इसके बाद कहासुनी में इंद्रजीत व विश्वजीत ने परनजीत से मारपीट कर चाकू मारा। मामले में इंद्रजीत और विश्वजीत की गिरफ्तारी हो चुकी है। सिद्धार्थ ने बताया- हम सभी 26 दिसंबर की रात साढ़े 10 बजे के करीब काम खत्म करके ट्रांसपोर्ट नगर स्थित रूम पर लौटे थे। विश्वजीत ने परनजीत के सिर पर पानी की बोतल उड़ेल दी। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। विश्वजीत नशे में था। उसने हाथापाई कर परनजीत ने नीचे पटक दिया। विश्वजीत का बड़ा भाई इंद्रजीत मौके पर था। उसने चाकू निकालकर कर परनजीत पर हमला कर चाकू से दो तीन वार कर दिए। इंद्रजीत और परनजीत के बीच हर दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता था। दोनों एक ही गांव के है। सिद्धार्थ ​​​​​​​ने कहा कि परनजीत मेरे बड़े भाई जैसा था। वो मुझे संभालता था। परनजीत की शादी को डेढ़ दो साल हो चुके। उसके एक बच्चा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *