रांची | जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया स्थित दुर्गा मंदिर रोड निवासी मनोज कुमार के खाते से उनके ही दोस्त द्वारा लाखों रुपए की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कुमार ने आरोपी रवि शंकर चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार आरोपी ने 25 मई 2023 से 31 जुलाई 2025 के बीच यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में कुल 45.76 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। पैसा वापस मांगने पर वह लगातार टाल-मटोल कर रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


