महासमुंद जिले के बागबाहरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खल्लारी के फार्मासिस्ट के द्वारा दो कदम प्रकृति की ओर समिति के संस्थापक संजय साहू द्वारा प्रकृति सहित जीव-जंतु, पर्यावरण आदि सभी के बारे में गंभीरता से सोचते हुए गाँव-गाँव में एक अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ अभी गर्मी के दिनों में इंसान के साथ-साथ पशु-पक्षी को भी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसीलिए पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से ‘दो कदम प्रकृति की ओर’ समिति ने विगत दिवस गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कोरासी में शादी में शामिल होकर हमारे संवाददाता तेजराम ध्रुव से संपर्क किया और ‘दो कदम प्रकृति की ओर’ पशु-पक्षियों के बसेरे के बारे में गंभीरता से जानकारी दी गई। जहाँ जाकर पक्षियों के रहने के लिए गाँव में कमल दीवान के साथ घर-घर घोंसला लगाया गया, जहाँ अब पक्षी उस घोंसले में बसेरा करने लगे हैं। इसके साथ-साथ शादी में आए मेहमानों को भी घोंसला वितरित किया गया। इस बसेरे में गौरैया और अन्य छोटे पक्षी आसानी से अपना घोंसला बना लेते हैं। टीम द्वारा अब तक गाँवों में हर घर बसेरा लगाकर, ‘हर ग्राम गौरैया ग्राम’ अभियान चलाया जा रहा है, और अब तक सैकड़ों गाँवों में ‘हर घर बसेरा, घर-घर बसेरा’ अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर युवाओं को गौरैया ग्राम बनाया जा चुका है। इसी कड़ी में ‘हर घर बसेरा, घर-घर बसेरा’ अभियान के माध्यम से शहरों में भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जब कोई चिड़िया आपके द्वारा लगाए गए बसेरे को अपना लेती है और इसका संगठन-परिवार बढ़ता है तो आपके घर में भी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगता है। टीम ने सभी से कहा है कि कुछ वक्त और जगह इन बेजुबानों के लिए विशेष रूप से हो।


