दो कारों से 42.6 किलो डोडा पोस्त जब्त:एक ही गांव के दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

हनुमानगढ़ जिले की टाउन थाना पुलिस ने जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दो कारों से 42 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किलो है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी अरशद अली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह कार्रवाई की गई। थाना हनुमानगढ़ टाउन की एसआई ज्योति के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारतमाला रोड पर चक 31 एनडीआर अंडरब्रिज के पास से यह कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपियों में मांगीलाल उर्फ मोगी (28) और विनोद कुमार (24) शामिल हैं। दोनों हनुमानगढ़ के सहजीपुरा के वार्ड नंबर 10 चोटियावाली के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों से दो स्विफ्ट डिजायर कारें भी जब्त की हैं। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में एसआई ज्योति के अलावा एएसआई सत्यनारायण, कॉन्स्टेबल नायबसिंह, पवन कुमार, राकेश कुमार, लखविंदर सिंह और भीमसैन की टीम शामिल थी। जिला विशेष टीम सेक्टर हनुमानगढ़ की भी इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *