दो गुटों की झगड़े में नाबालिग को लगी तलवार:दुकान में घुसे युवक को मारते वक्त 5वर्षीय नाबालिग आया चपेट में, झाड़ोल थाना क्षेत्र की मगवास पंचायत का मामला

उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र की मगवास पंचायत में तीज पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में एक युवक ने 5 साल के बच्चे पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया। जिसे तुरंत उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर किया गया। हालांकि बच्चे की स्थिति खतरे से बाहर होने से उसे आज सुबह छुट्टी दे दी गई। घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है। जिसके बाद मेला बंद करवा दिया गया। थानाधिकारी फेलीराम मीणा ने बताया कि परिजनों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बाकी मेला आयोजकों ने मेले को लेकर पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली थी। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। तलवार लहराई तो पास खड़ा बच्चा चपेट में आ गया: थानाधिकारी
थानाधिकारी ने बताया कि जानकारी के अनुसार कमलनाथ रोड स्थित शंकरलाल पटेल की कपड़े की दुकान है। वह अपने 5 वर्षीय बेटे कार्तिक को साथ में लेकर दुकान पर बैठा हुआ था। उसी दुकान पर हमारा एक जवान भी बैठा था। तभी मेले में दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ते हुए उनमें से एक गुट का एक युवक दौड़ते हुए शंकरलाल की दुकान के अंदर घुस गया। तभी दूसरे पक्ष का युवक तलवार लेकर उसके पीछे दौड़ा और तलवार लहराने लगा। तभी पास में खड़ा शंकरलाल का बच्चा चपेट में आ गया। वहां मौजूद हमारे पुलिसकर्मी ने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बदमाश भाग गया। घायल बच्चे को हॉस्पिटल भर्ती कराया। उसके 5 टांके आए हैं और हालत खतरे से बाहर है। पुलिस आगे मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *