दो जोड़ी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन:वाया भरतपुर रेल साबरमती-बनारस और उदयपुर सिटी-धनबाद 19 जनवरी से चलेंगी

महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा महाकुंभ मेले 2025 के लिए गाड़ी संख्या 09421/09422,साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल (वाया गांधीनगर कैपिटल) (03 ट्रिप), गाडी संख्या 09609/09610, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल (01) 19 जनवरी से चलाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- गाड़ी संख्या 09421/09422, साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल (वाया गांधीनगर कैपिटल) के 3 ट्रिप चलाए जाएंगे। वहीं गाड़ी संख्या 09421, साबरमती-बनारस मेला स्पेशल 19, 23, 26 जनवरी को 3 ट्रिप साबरमती से 10 बज कर 25 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन 2 बजकर 45 मिनट पर बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09422, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल दिनांक 20, 24, 27 जनवरी को (03 ट्रिप) बनारस से शाम को साढ़े सात बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 1 बजकर 25 मिनट पर साबरमती पहुंचेगी। इस महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के रास्ते में स्टॉपेज स्टेशन गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, रानी, मारवाड जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज व ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 सेकेंड स्लीपर, 2 साधारण श्रेणी जनरल बोगी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया- गाड़ी संख्या 09609/09610, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 1 ट्रिप चलाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 19 जनवरी को दोपहर 1 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 8 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन 9 बजे धनबाद पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा धनबाद से दिनांक 21 जनवरी को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 1.30 बजे पहुॅचेगी 1.40 पर रवाना होकर कर 09.40 पर उदयपुर सिटी पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन के रास्ते में स्टॉपेज स्टेशन मार्ग में राणाप्रतापनगर,मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगराफोर्ट, टूण्डला, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ व गोमोह स्टेशनों पर ठहराव करेगी। स्पेशल ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 सेकेंड स्लीपर, 4 साधारण श्रेणी जनरल, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *