चूरू | रेलवे हनुमान मंदिर विकास समिति की ओर से बुधवार को संरक्षक रमेशचंद्र शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सचिव विक्रम सिंह सांखला ने बताया कि शर्मा रेलवे में इलेक्ट्रीशियन विभाग के रिटायर निरीक्षक थे। उन्होंने पिछले 20 वर्षों से रेलवे हनुमान मंदिर का अलग-अलग पदों पर रहकर कार्य संभाला, जिसमें वे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष व संरक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे। वहीं रेलवे कॉलोनी रामलीला में भी पिछले 20 वर्ष से रामलीला का संचालन किया और दशहरा के लिए रावण के पुतला भी इन्हीं की देखरेख में बनाया जाता था। उन्होंने निस्वार्थ भाव से मंदिर की सेवा की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ख्यालीराम मीणा, सचिव विक्रम सिंह सांखला, सह सचिव मुकेश कुमार मीणा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बरोड़, उप कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष भगवान गुर्जर, शशांक भारद्वाज, देवांश भारद्वाज, महिपाल सिंह बड़गुर्जर, मंदिर संरक्षक हरिकृष्ण रवि आदि मौजूद रहे।


