दो दिन में छत्तीसगढ़ को मिले 1650 करोड़ के इन्वेस्टमेंट:प्रदेश में आएंगे हेल्थ, इलेक्ट्रिसिटी, कोल्डड्रिंक्स और AI से जुड़े प्रोजेक्ट

छत्तीसगढ़ को दो दिनों में 1650 करोड़ से ज्यादा का इन्वेस्टमेंट मिला है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव दो दिनों तक दिल्ली दौरे पर थे। इस दौरान देश के कई नामी कारोबारियों ने उनसे मुलाकात की। इन्वेस्टर्स ने अपने प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में लगाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। छत्तीसगढ़ में इन्वेस्टमेंट का प्रपोजल देने वाली इंडस्ट्रीज में मशीनरीज में 300 करोड़, हेल्थ सेक्टर में 500 करोड़, फूड इंडस्ट्री में 250 करोड़, AI टेक्नोलॉजी में 600 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का प्रपोजल मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि ये सभी प्रोजेक्ट्स प्रदेश के आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार पैदा करने वाली संभावनाओं को मजबूती देंगे। अब जानिए कौन-कौन से प्रोजेक्ट आ रहे छत्तीसगढ़ में
हाइटेक ट्रांसफॉर्मर बनेंगे- करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नाम की कंपनी ने रायपुर में ट्रांसफॉर्मर प्लांट लगाने जा रही है। इस यूनिट में 300 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। ये प्लांट शुरू होने पर छत्तीसगढ़ का नाम देश के सबसे बड़े ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल हो जाएगा। कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में मुलाकात की। AI डेटा सेंटर बनेगा- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनी ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड 600 करोड़ का इन्वेस्टमेंट करने जा रही है। मुख्यमंत्री से नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में मुलाकात के दौरान कंपनी के चेयरमैन पीयूष सोमानी ने प्रपोजल सरकार को दिया। मेदांता हॉस्पिटल- देश के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेश त्रेहन छत्तीसगढ़ में अपना अस्पताल शुरू करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री से दिल्ली में मीटिंग की है। इस मीटिंग में डॉक्टर त्रेहन ने 500 करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्लान को मुख्यमंत्री के साथ डिस्कस किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक मॉडर्न मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है। सॉफ्ट-ड्रिंक्स प्लांट- वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने रायपुर में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस बेस्ड प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें 250 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में ऐसे गुणवत्तापूर्ण निवेश के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। ये दोनों परियोजनाओं पर राज्य शासन विचार कर इसे हर संभव मदद देगी। इस प्रकार की परियोजनाओं से जनता को लाभ और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर भी सुलभ होंगे। छत्तीसगढ़ में इन्वेस्टमेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पिछले साल नवंबर में नई औद्योगिक नीति की शुरुआत के बाद राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में 4.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं और इनका लाभ दो साल में दिखाई देगा। कुछ महीने पहले बेंगलुरु में बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी-आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल के क्षेत्रों के बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सौंपे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *