महासमुंद| ग्राम पोटापारा में यंगिस्तान कबड्डी क्लब व ग्रामवासियों के तत्वावधान में 26-27 दिसंबर तक दो दिवसीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन युवाओं में खेल भावना और उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से किया है। इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए, द्वितीय 15 हजार व अन्य पुरस्कार दिया जाएगा।


