अलवर| दो दिवसीय सरिस्का साहित्य संवाद कार्यक्रम सोमवार से कंपनी बाग के सामने स्थित रिवाज रिसॉर्ट में होगा। उद्घाटन सुबह 9:30 बजे होगा। इसके बाद ‘काकोरी’ डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्वागत सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक होगा। प्रथम सत्र 11:15 बजे सक शतकीय राष्ट्र साधना विषय पर होगा। द्वितीय सत्र दोपहर 12:15 बजे वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ विषय पर संवाद के रूप में होगा। तीसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे मीडिया, साहित्य और समाज विषय पर केंद्रित रहेगा। कार्यक्रम में प्रचारक व योग प्रशिक्षक श्रीवर्धन, कवि विनीत चौहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हीरेन जोशी आदि अपने विचार रखेंगे। 17 फरवरी को सुबह सरिस्का वॉक होगी।


