हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए छत्तरगढ़ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि हत्या कर दुर्घटना का रूप देने की साजिश करने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। नरेन्द्र व प्रदीप बचपन के दोस्त है। नरेन्द्र ने प्रदीप के साथ मिलकर ही सुल्तानाराम की हत्या की साजिश रची। 23 नवम्बर को आरोपियों ने मृतक सुल्तानाराम की हत्या कर इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश की। नरेन्द्र रावला से एक कार की पुरानी हैड लाईट लेकर आया। आरोपी प्रदीप पहले मृतक के साथ चाय की दुकान करता था। मृतक को साथ लेकर दोनों अपने अपने मोटरसाइकिल पर घटना स्थल पर लेकर आए। जहां मृतक को दोनों ने शराब पिलाई तथा लोहे की रॉड से चोट मारकर हत्या कर दी। घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिये मौका पर कार की पुरानी हैड लाईट रख दी और मृतक की मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गये। थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार पकड़े गये आरोपी 11 डीकेडी निवासी 30 वर्षीय नरेन्द्र कुमार कुम्हार व 15 एलकेडी निवासी 20 वर्षीय प्रदीप विश्नोई है। जिन्होंने सुल्तानाराम की हत्या कर उसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया। पकड़ने वाली टीम में हैड कॉन्स्टेबल रामस्वरूप,कॉन्स्टेबल पारस, सुनील विश्नोई शामिल रहे। जिन्हें सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकार्डिंग, मुखबिर की इतला व मृतक के परिजनों के शक के आधार पर गिरफ्तार किया है। यह है घटनाक्रम पुलिस ने बताया कि रावला मंडी में चाय की दुकान करने वाला सुल्तानाराम 23 नवम्बर को शाम को अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर मारकर चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज करवाया गया। जिसकी पड़ताल पर सामने आया कि सुल्तानाराम की हत्या कर इसे सड़क दुर्घटना का रूप दिया गया।


