दो पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार:डीएसटी  सेल से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई, पुलिस को देख भागने लगा युवक

पुलिस ने एक युवक को दो लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक इन पिस्तौल को बेचने की फिराक में था। डीएसटी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने उसे घर दबोचा। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश भी की। पुलिस इस मामले को सीमापार से ड्रोन के जरिए आने वाले हथियारों से जोड़कर देख रही है। जांच इंस्पेक्टर श्योपतराम कर रहे हैं।
एएसआई राजा राम को डीएसटी से इनपुट मिला कि कस्बे के वार्ड 12 धक्का बस्ती में एक युवक पिस्टल बेचने की फिराक में घूम रहा है । इस पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। आरोपी जसपाल उर्फ सुखचैन पुत्र जगसीर सिंह ने बताया कि वह गांव मोहलां का रहने वाला है । तलाशी के दौरान सफेद पॉलीथिन में रखे दो अलग अलग पिस्टल बरामद हुए । दोनों पिस्टल लोडेड थे । इसके साथ दो कारतूस भी मिले हैं। आरोपी यह पिस्टल बेचने की फिराक में था । यह विदेशी पिस्टल है । इसके पाकिस्तान क्षेत्र से ड्रोन के जरिए भेजे जाने की आशंका है । पकड़े गए युवक का भाई पहले ही हेरोइन तस्करी के मामले में जेल में बंद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *