थाना दोरांगला के अधीन आते गांव आदियां पुलिस चैकपोस्ट पर आईएएस और होमगार्ड की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने अब फरार आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलावर सिंह ने मीडिया के सामने कबूल किया कि दोनों पुलिसकर्मियों की हत्या एनकाउंटर में मारे गए रंजीत सिंह और उसके साथी इंद्रजीत सिंह ने मिलकर की थी। यह बात दिलावर ने शुक्रवार को कस्बा दोरांगला स्थित अस्पताल में मेडिकल कराने के दौरान कही। पुलिस अधिकारी दिलावर को मेडिकल कराने के लिए सरकारी अस्पताल लाए थे, जहां उसने सभी के सामने माना कि पुलिसकर्मियों की हत्या तीनों आरोपियों ने मिलकर की है। हत्या के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी इंद्रजीत सिंह को अमृतसर से काबू किया गया है, जबकि दूसरा आरोपी रंजीत सिंह की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। इधर, एसएसपी आदित्य ने कहा, फरार आरोपी इंद्रजीत सिंह से पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है।


