सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के हुमनाडाड़ गांव में रविवार शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों ही मृतक एक बाइक में सवार थे और दूसरा घायल अलग बाइक में सवार था। दोनों की बाइकों की आपस में भिड़ंत से एक ही परिवार के तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे हुई। दोनों बाइकों की भिड़ंत से हादसा हुआ। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे में तीन की मौत, पिता-पुत्र और साढ़ू शामिल मृतकों की पहचान सरौधा निवासी जगन्नाथ सिंह, पिता जय मंगल सिंह, सरौधा निवासी लालदेव सिंह पिता जगन्नाथ सिंह और जियावन थाना क्षेत्र के डऊआडोल निवासी तेजबली सिंह (पिता सुखलाल सिंह) के रूप में हुई है। जगन्नाथ सिंह और लालदेव सिंह पिता-पुत्र थे, जबकि तेजबली सिंह उनका साढ़ू था। मृतकों की आयु 30 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है। इस हादसे में अरविंद केवट गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी बोले-दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से हादसा हादसे के बारे में एसपी मनीष खत्री ने बताया कि पूछताछ और जांच में यह स्पष्ट हुआ है की कोई बड़े वाहन से हादसा नहीं हुआ है। बल्कि दोनों ही बाइक सवार आपस में टकरा गए हैं जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है पुलिस में पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए हैं और आगे की विवेचना की जा रही है


