दो बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल:सुबह कुराबड़ रोड पर हुआ हादसा, प्रतापनगर थाना क्षेत्र की घटना

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो बाइक की आपस में जोड़दार भिड़ंत हो गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 8 बजे उदयसागर चौराहे से पहले कुराबड़ मार्ग पर मस्जिद के पास हुआ। थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि घायल की पहचान नहीं हो पाई है। उसे वेसुध हालत में हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों से रिपोर्ट लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। दोनों की बाइक क्षतिग्रस्त, राहगीरों ने पहुंचाया हॉस्पिटल
जानकारी अनुसार एक बाइक सवार उदयपुर की तरफ से कुराबड जा रहा था और दूसरा कुराबड से उदयपुर की तरफ आ रहा था। तभी मस्जिद के पास अचानक दोनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। एक युवक उछलकर दूर जा गिरा। दोनों की बाइक आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। इनमें एक युवक को गंभीर चोट लगी। जबकि दूसरे के मामूली चोट लगी है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। वही, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयन करते हुए घटना की जानकारी ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *