कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रांची (डालसा) की टीम ने दो बाल श्रमिकों को रेस्क्यू किया। यह कार्रवाई झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बाल एवं किशोर मजदूरी उन्मूलन अभियान के तहत की गई। टीम को एक होटल में रोता हुआ आठ वर्षीय बच्चा मिला, जिसने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसे गिरिडीह से लाकर बर्तन धोने के काम में लगा दिया था।


