दो महिलाओं के जेवरात उतरवा ले गए बदमाश:सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

अजमेर के मार्टिण्डल ब्रिज पुलिया से आगे नर्सिंग होम के निकट और इन्दिरा गांधी स्मारक के पास मोइनिया स्लामिया वाली गली में दिनदहाड़े दो महिलाओं को झांसा देकर शातिर बदमाश पहने हुए लाखों रुपए के गहने उतरवा लिए और फरार हो गए। पीड़ित लोहागल निवासी गीता देवी रावत व दौराई निवासी पप्पूड़ी देवी को जब ठगी का पता चला तो क्लॉक टावर थाना पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश कर रही है। लोहागल निवासी गीता देवी रावत ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन रोड पर पर इन्दिरा गांधी स्मारक के निकट मोईनिया इस्लामिया की गली से आ रही थी। जिसे एक महिला-पुरुष मिले थे। उनके पास छोटा बच्चा भी था। जिन्होंने उसे रोका और बातों में उलझा लिया। जिन्होंने उसकी ओढ़नी के पल्लू में कुछ बांधा पीड़िता और उससे बाते करने लगे। उसके बाद उसे कुछ समझ ही नहीं आया और उनके कहने पर उसने कान के सोने के टॉप्स, गले का सोने का मांदलिया और सोने का ताबिज उतार कर बदमाशों को पकड़ा दिया। जिन्हें लेकर वह चंपत हो गए। उसने बाद में सामान्य होने पर अपने पल्लू में बंधी गांठ को भी खोलकर देखा तो उसमें कंकड़ बंधे थे। दौराई निवासी पप्पूड़ी देवी से वारदात जीसीए चौराहा से पूर्व व नर्सिंग होम के आगे हुई।उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसे एक युवक राह चलते हुए मिला था। जिसने उसे बातों में उलझा लिया। वह कुछ समझ पाती उससे पहले ही बदमाश उसके कान के टॉप्स व गले का मंगलसूत्र उतरवाकर ले गए। कुछ देर बाद जब वह सामान्य हुई तो उसने देखा कि उसके हाथ में एक आगे पीछे नोट लगी रद्दी की गड्डी थी। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस दोनों ही मामलों में सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। ………. पढें ये खबर भी… अजमेर में MBBS स्टूडेंट का मोबाइल छीना:बाइक सवार दो बदमाश लेकर फरार, वारदात सीसीटीवी में कैद बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट एक मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात’ की शिकार जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया हुई है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *