दो मोबाइल स्नैचरों के साथ खरीदने वाला भी गिरफ्तार:शिप्रापथ थाना पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पकड़ा दोनों बदमाशों को

जयपुर के शिप्रा पथ थाना पुलिस ने आज दो शातिर मोबाइल लुटेरे और लूटे गए मोबाइल को खरीदने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। मोबाइल लुटेरों के पास से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक मोबाइल और लूट में प्रयोग ली जाने वाली एक बाइक भी बरामद की है। आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन को मनचाहे दाम पर बेच देते थे। जो पैसा मिलता, उससे नशा करते थे। डीसीपी साउथ दिगंत आनंद ने बताया- 9 दिसम्बर को शिप्रापथ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला से मोबाइल स्नैच करने की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अनुपम शर्मा पत्नी पुष्पेन्द्र शर्मा निवासी भगवत कृपा सविता कॉलोनी निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा चित्तौड़गढ़ हाल किरायेदार एफ-201 बालाजी रेजिडेंट्स प्लाट नंबर 114-115 कीर्ति सागर माग्यावास पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर की रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इस पर सीआई शिप्रापथ के सुपरवीजन में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने वारदात करने वाले बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता करना शुरू किया। इस पर पुलिस को बदमाशों की जानकारी मिली। जिन्हें डिटेन कर थाने लाया गया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद बदमाशों के पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल रिकवर किए। आरोपी नशा करने के आदी नशा की आदत की पूर्ति एवं महंगे शौक पूरा करने के लिये चैन व पर्स व मोबाईल लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी व्यस्त मार्केट वाले क्षेत्रों में रैकी करते हुए टारगेट तय करते हैं। रैकी के अनुसार बाइक से लोगों का पीछा करते पीछा करते हुये मौका पाकर मोबाईल स्नैच की वारदात को अंजाम देते है। आरोपी वारदात के बाद मुख्य रास्तों को छोड़ कर गलीयों से निकल जाते है व सस्ते दामो में मोबाईल को बेच देते है। मोबाइल लुटेरे और लूटे गए मोबाइल खरीदने वाला गिरफ्तार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *