दो राज्यों की महिला विधायकों का कानपुर में सम्मेलन:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं अध्यक्षता; उत्तराखंड से आएंगी 8 महिला विधायक

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सभी 56 महिला विधायकों का सम्मेलन कानपुर में आठ जनवरी को होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के शिरकत करने की संभावना है। यूपी की 48 महिला विधायक
इसमें यूपी की 48 महिला विधायक और उत्तराखंड की आठ महिला विधायक शामिल होंगी। यह आयोजन बिठूर में किए जाने की तैयारी चल रही है। शहर की एक महिला विधायक ने इस कार्यक्रम के होने की पुष्टि भी की है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विधायकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
यहां महिला विधायकों को सशक्तिकरण और विधानसभा से जुड़ी बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सशक्तीकरण के लिए किन नई योजनाओं को बनाने की आवश्यकता है और किन योजनाओं को बढ़ावा दिया जाना है, इस पर भी मंथन होगा। इन कार्यक्रमों पर की जाएगी चर्चा
कार्यक्रम में संविधान व कानून में महिलाओं के अधिकार, लैंगिक समानता, निर्णय लेने वाली संस्थाओं में पर्याप्त महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया जाए, इसके लिए चर्चा होगी। एक साथ पहली बार 50 से अधिक महिला विधायक शहर आएंगी। इसे लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। बिठूर में आयोजित किया जा सकता है कार्यक्रम
विधायकों के रुकने से लेकर खाने तक के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हालांकि अभी तक कार्यक्रम स्थल को अंतिम मंजूरी नहीं मिली है। फिलहाल बिठूर में ही कार्यक्रम को कराने की तैयारी है। इसको लेकर कई होटलों का निरीक्षण भी किया गया है जिससे कार्यक्रम स्थल और विधायकों के रुकने के लिए स्थान को अंतिम रूप प्रदान किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *