भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बसंतपुर पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग जगहों पर सट्टा लिखने का काम कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 10 हजार रुपए नगद सहित मोबाइल व लैपटॉप जब्त किया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि सूचना के बाद टीम ने सागर पारा निवासी बिसेन सोनकर और भानपुरी निवासी लोमेंद्र निर्मलकर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सट्टा पट्टी भी जब्त की गई है। आरोपी बिसेन सोनकर के खिलाफ बसंतपुर थाने में पूर्व में भी मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश भी पुलिस कर रही है।


