दो सड़क हादसों में युवक और बुजुर्ग की मौत

अमृतसर| जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक और एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटना की पहली घटना लोपोके थाना क्षेत्र के चौक खासा के पास हुई। जानकारी के वृंदावन कॉलोनी निवासी रछपाल सिंह ने बताया कि 22 फरवरी की शाम वह अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव वनीके जा रहे थे। उनसे आगे उनका बड़ा भाई परमजीत सिंह भी मोटरसाइकिल पर सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने लापरवाही से ओवरटेक करते हुए परमजीत सिंह की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में परमजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दूसरा हादसा इंडिया गेट के नजदीक एक मैरिज पैलेस से लौटते समय कार और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हाशमपुरा गांव निवासी गुरभेज सिंह ने बताया कि वह अपने चाचा सुखचैन सिंह के साथ इंडिया गेट बाईपास स्थित एक मैरिज पैलेस से समारोह देखकर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय अचानक एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सुखचैन सिंह को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सुखचैन सिंह को नजदीकी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *