दो सांड़ की भिड़ंत में एटीएम का गेट टूटा:काफी देर तक मची रही अफरातफरी, लाठी-डंडा लेकर पहुंचे लोग

पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास दो सांड आपस में भिड़ जाने से अफरातफरी मच गई। सांड के भिड़ते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। दोनों सांड़ लड़ते-लड़ते बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के पास पहुंच गए और उसके गेट को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और उन्हें मौके से भगाने का प्रयास किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गया कि दो सांड़ आपस में अचानक लड़ने लगे और बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम में लगे शीशे के गेट को तोड़ दिया। लोगों ने कहा कि इन दिनों आवारा पशु काफी संख्या में शहर में घूम रहे हैं और इससे काफी परेशानी हो रही है। नगर परिषद के अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *