दो साल से खुली पड़ी नाली, हादसे का रहता है खतरा

बिलासपुर | चांटीडीह स्थित अशोक विहार फेस 2 में पिछले दो साल से नाली खुली पड़ी है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नाली को ढंकने या उसकी मरम्मत की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। खुली नाली के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गंभीर खतरा बना हुआ है। बरसात के दिनों में नाली का गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। साथ ही, खुले पानी में मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि समस्या जल्द दूर नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे। – सुरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *